२ आश्विन २०८३, शुक्रबार

२०२१ ” वूमेन सक्सेस सम्मिट प्रोग्राम सम्पन्न

एसीपी संवाददाता

२१ पुष २०७७, मंगलवार ०७:१४ मा प्रकाशित

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा को 2021 “वूमेन सक्सेस सम्मिट” में सम्मिलित होने का मौका मिला ।

महिलाओ मे जागरुक्ता की कमी पर की वार्ता और चर्चा ।

मिशन शक्ति के अंतर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से नव अंशिका फाउंडेशन एवं थियेटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित “विमन सक्सेस समिट” बाल्मीकि रंगशाला संगीत नाटक अकादमी मे आज महिलाअो मे जागरुक्ता की कमी के मुद्दे पर सलाम लखनऊ से आमिर मुख्तार के सफल संचालन मे बैदेही फाउन्डेशन से आदरणीय डॉक्टर रूबी राज सिंहा, रेवंत पत्रिका की संपादक आदरणीय डॉक्टर अनीता श्रीवास्तव जी, थियेटर के निर्देशक आदरणीय प्रभात कुमार बोस, यंगेसटर रिचि परवींन आदि ने सादर सम्मान के साथ मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने और महिलाओं को हौसला देने के लिए अपने विचार रखा ।

मिशन शक्ति के अंतर्गत विमन सक्सेस समिट” मे सबसे पहले यंगेसटर रिचि परवींन ने अपने महिलाओं को हौसला देते हुए अपनी बात रखी ।

*बैदेही फाउंडेशन से आदरणीय डॉक्टर रूबी राज सिंहा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार .शिक्षा स्वास्थ्य. बेटी बालिका महावारी और स्वास्थ्य सुरक्षा रोजगार और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी चर्चा की और साथ ही साथ ।
*कारण निवारण और महिलाओं के द्वारा समाज में किए जाने वाले योगदान के बारे मे बताया ।

*रेवंत पत्रिका की संपादक आदरणीय डॉक्टर अनीता श्रीवास्तव जी, ने महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया ।

*थियेटर के निर्देशक आदरणीय प्रभात कुमार बोस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत विमन सक्सेस समिट” मे कहा की भारत की महिलाए अपने सभी कार्य बहुत ही मेहनत और लगन के साथ करती है और हम पुरूषो को भी जो भी हो सके महिलाअो के हित के लिए कार्य करना चाहिए ।
*सलाम लखनऊ से आमिर मुख्तार ने अपने घर की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पुरुष वर्ग से ना सिर्फ अपील की बल्कि जागरूक रहने पर भी जोर दिया ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x