१३ असार २०८३, शनिबार
प्रेम सिर्फ शारिरिक नहीं होता है – अनुप परमार
प्रेम सिर्फ शारिरिक नहीं होता है,
प्रेम किसी व्यक्ति से नहीं होता है,
प्रेम व्यक्तित्व से होता है,
इंसान के व्यवहार से होता है, 
किसी की बातो से जब मन को खुशी मिलती है,
किसी की परवाह जब आपको सुकून देती है,
आप कितने अनमोल हो उसके लिए,
जब कोई आपको ये महसूस कराता है,
अपने व्यस्त समय मे से भी जो आपके लिए समय निकालता है,
जिसको आप समझते हो और जो आपको समझता है, ऐसे इंसान से आपको हर बार प्रेम होगा,
क्योंकि प्रेम व्यक्ति से नहीं व्यक्तित्व से होता है।
Subscribe
Login
0 Comments



